Skip to main content

चीन एवं पाकिस्तान की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना|भारत ,पाकिस्तान तथा चीन का विकास

     भारत ,पाकिस्तान तथा चीन की विकास नीति







                 पाकिस्तान में विकास रणनीतियां

i)  पाकिस्तान ने सर्वजनिक तथा निजी क्षेत्र वाले मिश्रित अर्थव्यवस्था प्रणाली को अपनाया।

ii) 1988 में संरचनात्मक आर्थिक सुधार लागू किए गए जो निजी क्षेत्रक को प्रोत्साहन देना था।

iii) सन्  1970 के दशक में पूंजीगत वस्तुओं के उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया गया।

       
             चीन में विकास रणनीतियां

i) सन्  1958 में द ग्रेट लीप फॉरवड नामक अभियान शुरू किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य बड़े पैमाने पर देश का औद्योगिकीकरण करना था। इस अभियान से लोगों को अपने घरों कें पिछवाड़े में उद्योगों लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।


ii) विदेशी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापना किए गए। ऐसे भौगोलिक क्षेत्र जिनमें विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के ध्येय से देश के सामान्य आर्थिक कानूनों को लागू नहीं किया जाता विशेष आर्थिक क्षेत्र कहलाते हैं।


iii) चीनी में गणराज्य की स्थापना के बाद अर्थव्यवस्था के सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रकों, उधमों तथा भूमि, जिसका स्वामित्व संचालन व्यक्तियों द्वारा किया जाता था, उसे सरकारी नियंत्रण में लाया गया।




  भारत ,चीन एवं पाकिस्तान की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना

              i) जनांकिकीय रूपरेखा

i) पाकिस्तान की जनसंख्या बहुत कम है और वह भारत या चीन की जनसंख्या का लगभग दसवां भाग है।

ii) तीनों देशों में लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में कम है। इसका मुख्य कारण तीनों देशों में पुत्र प्राप्ति की इच्छा है।

iii) चीन ने प्रजनन बहुत कम है जबकि पाकिस्तान में बहुत अधिक है।

iv) पाकिस्तान में जनसंख्या वृद्धि सबसे अधिक है इसके बाद भारत और चीन का स्थान है ।

v) 1979 से चीन में 'एक शिशु नीति' को सफल रूप से प्रयोग में लाया गया है जिसके कारण वार्षिक जनसंख्या वृद्धि दर वर्तमान में घटकर 0.47 प्रतिशत हो गई है जो 1979 में 1.33 प्रतिशत थी।

   
      भारत एवं पाकिस्तान की एक समान सफलता

i) भारत तथा पाकिस्तान दोनों देशों को प्रति व्यक्ति आय को दुगुना करने में सफलता प्राप्त हुई है।

ii) जनसंख्या में वृद्धि के साथ खाद का उत्पादन सफलतापूर्वक बढ़ा है।

iii) खाद्य की आत्म- निर्भरता के साथ पोषणिक स्थिति मैं भी सुधार हुआ है।

iv) दोनों देशों में एक सुविकसित आधुनिक क्षेत्र का विकास हो रहा है। 




      जिन क्षेत्रों में भारत-पाकिस्तान से आगे है

i) भारत का स्वास्थ्य सुविधाओं तथा शिशु मृत्यु दर में कमी दोनों ही बेहतर स्थान पर रहा है।

ii) भारत में प्रतिवर्ष विज्ञान तथा इंजीनियरिंग विषयों में पी-एच-डी की उपाधि प्राप्त करते हैं जो कि पाकिस्तान में पी-एच-डी के संपूर्ण स्टॉक से बहुत ज्यादा है।

iii) भारत में तेजी से घट रही प्रजनन दर के कारण जनसंख्या की वृद्धि दर घट कर 1.76 प्रतिशत हो गई है जबकि यही  दर पाकिस्तान में आज भी 2.5 प्रतिशत प्रतिवर्ष बनी हुई है।

Popular posts from this blog

नाटक किसे कहते है ?|नाटक के तत्व 

नाटक किसे कहते है ?|नाटक के तत्व                नाटक किसे कहते है ? नाटक के दृश्य विधा है। इसे हम अन्य गद्य विधाओं से इसलिए अलग नहीं मानते हैं क्योंकि नाटक भी कहानी, उपन्यास, कविता, आदि की तरह साहित्य के अंतर्गत ही आता है। पर यह अन्य विधाओं से इसलिए अलग हैं, क्योंकि वह अपने लिखित रूप से दृश्यता की ओर बढ़ता है।                                नाटक के तत्व                   1) समय का बंधन • नाटक की रचना पर समय का यह बंधन अपना पूरा प्रभाव डालता है इसलिए एक नाटक को शुरू से लेकर आखिरी तक एक निश्चित समय सीमा के अंदर ही पूरा करना होता है। • एक नाटककार द्वारा अपनी रचना को भूतकाल से अथवा किसी और लेखक की रचना का भविष्यकाल से उठाया जाता है तो इन दोनों ही स्थितियों में उस नाटक को वर्तमान काल में ही संयोजित करना होता है। चाहे काल कोई भी हो उसे एक निश्चित समय में, एक निश्चित स्थान पर, वर्तमान काल में ही घटित होना होता है। ...

एक अर्थव्यवस्था की केंदीय समस्याएँ|आर्थिक समस्या क्या हैं ?|Central Problems of an economy

 एक अर्थव्यवस्था की केंदीय समस्याएँ आर्थिक समस्या क्या हैं ? आर्थिक समस्या असीमित आवश्यकताओं की संतुष्टि हेतु वैकल्पिक उपयोग वाले सीमित संसाधनों के चयन की समस्या है। आर्थिक समस्या के करण क्या हैं ?  i ) असीमित आवश्यकताएँ  ii ) सिमित/दुर्लभ सधन  iii ) वैकल्पिक प्रयोग                                    असीमित आवश्यकताएँ  मनुष्य की आवश्यकताएँ असीमित होती हैं। कोई भी मनुष्य अपनी सभी आवश्यकताओं को पूर्ण रूप से संतुष्ट नहीं कर सकता है। किसी समाज के सभी सदस्यों की आवश्यकताओं को किसी निश्चित समय में पूर्ण से संतुष्ट नहीं किया जा सकता।                                       सिमित/दुर्लभ सधन  मानवीय आवश्यकताओं को संतुष्ट करने वाली अधिकतर वस्तुएँ तथा सेवाएँ सिमित होती हैं। इन वस्तुओं को  दुर्लभ इसलिए कहा जाता है क्यूँकि इनकी माँग इनकी पूर्ति से...

माँग का सिद्धांत| Theory of demand|what is individual demand and Market demand

 माँग का सिद्धांत| Theory of demand               माँग से क्या अभिप्राय है ? माँग से अभिप्राय एक वस्तु की उन विभिन्न संभव मात्राओं से है जो कोई उपभोक्ता उस वस्तु की विभिन्न संभव कीमतों पर खरीदने के लिए तैयार है।          माँगी गई मात्रा से क्या अभिप्राय है? माँगी गई मात्रा से अभिप्राय उस विशेष मात्रा से हैं जो वस्तु की एक विशिष्ट कीमत पर खरीदी जाती है।                      माँग अनुसूची से क्या अभिप्राय है ? माँग अनुसूची वह तालिका है जो किसी वस्तु की विभिन्न कीमतों पर खरीदी गई उस वस्तु की विभिन्न मात्रा को प्रकट करती है।          माँग अनुसूची कितने प्रकार की होती ? i) व्यक्तिगत माँग अनुसूची ii) बाजार माँग अनुसूची                    व्यक्तिगत माँग अनुसूची व्यक्तिगत माँग अनुसूची से अभिप्राय बाजार में एक व्यक्तिगत उपभोक्ता की माँग अनुसूची से है ।           ...